
मां किचन में, दादा-दादी कमरे में, टीवी पर कार्टून देख रहे बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत
AajTak
फरीदाबाद में शनिवार को एक 15 महीने के बच्चे की बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा घर के अन्य बच्चों के साथ टीवी पर कार्टून देख रहा था, तभी खेलते-खेलते बाथरूम पहुंच गया.
हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक घर के बाथरूम में 15 महीने के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा घर के अन्य बच्चों के साथ टीवी पर कार्टून देख रहा था और अचानक बाथरूम में पहुंच गया.
बाल्टी में मिला बच्चा का शव: पुलिस
पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद में एक घर के बाथरूम में 15 महीने का बच्चा पानी की बाल्टी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा घर में दूसरे बच्चों के साथ टीवी पर कार्टून देख रहा था और बाद में उसका शव बाल्टी में मिला.
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा कॉलोनी निवासी रमन ने बताया कि उसका 15 माह का भतीजा आयुष शनिवार देर शाम घर में अन्य बच्चों के साथ टीवी के सामने बैठा था. उसके दादा-दादी अपने कमरे में थे, जबकि उसकी मां रसोई में काम कर रही थी. जब आयुष अचानक वहां से अन्य बच्चों को छोड़कर बाथरूम में चला गया. जब परिवार के लोग बच्चे को ढूंढते हुए बाथरूम में गए तो उसका सिर पानी की बाल्टी में डूबा हुआ मिला.
पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने कहा, उन्होंने तुरंत आयुष को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







