
मां का कर्ज नहीं, मां की EMI चुका रहा 7 साल का ये बच्चा!
AajTak
महीने के आखिर में बच्चे को अपने बिल चुकाने होते हैं. इनमें रेंट, उसके कमरे का बिजली का खर्च और आईपैड पर खर्च हुआ डेटा का बिल शामिल होता है.
एक महिला ने पैरेंटिंग के नए तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली इस महिला का कहना है कि वह अपने 7 साल के बेटे से घर का किराया, बिजली का बिल और इंटरनेट डेटा का खर्च भी वसूलती है. लेकिन 7 साल के बच्चे के पास पैसा आता कहां से है? इस पर महिला का कहना है कि वह खुद बेटे को 'सैलरी' देती है, लेकिन इसके लिए उसे घर के छोटे-मोटे काम करने होते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












