
मांझी से CPM विधायक की मुलाकात, JDU ने जारी किया व्हिप... फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार का सियासी पारा हाई
AajTak
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच माले के विधायक महबूब आलम पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे. सियासी उठापटक के बीच एनडीए सरकार ने बड़ा फैसला भी लिया है. बिहार में 30 हजार से ज्यादा नौकरियों की घोषणा की गई है.
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद फ्लोर टेस्ट होना है. इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच माले के विधायक महबूब आलम पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि मांझी जी का हाल-चाल जानने आए थे. कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है. वहीं, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है.
बताते चलें कि महबूब आलम और जीतनराम मांझी की मुलाकात आधे घंटे तक चली. इसको लेकर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महबूब आलम आते रहते हैं. हम हर परिस्थिति में एनडीए के साथ हैं. हम लोग फ्लोर टेस्ट में समर्थन करेंगे. इस सबके बीच जेडीयू ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है. इसमें विधायकों से 12 फरवरी को विधानसभा में मौजूद रहने के लिए कहा गया है.
सियासी उठापटक के बीच एनडीए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार में 30 हजार से ज्यादा नौकरियों की घोषणा की गई है. इस बाबत बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नए पदों की स्वीकृति प्रदान करने की लिस्ट सोशल मीडिया साइट X पर शेयर की है. उन्होंने लिखा, 'मैंने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार 30 हजार 547 नए पदों की स्वीकृति प्रदान की है.
'राजद के कुछ विधायक असहज, उन्हें नजरबंद किया जा रहा'
इससे पहले आरजेडी ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाकर तेजस्वी यादव के आवास पर रोकने का फैसला किया. 3 घंटे तक चली बैठक के बाद विधायकों को तेजस्वी के पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोका गया. विधायकों के लगेज को भी आवास में भेजा गया. इसको लेकर बीजेपी नेता निखिल आनंद ने सनसनीखेज आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, यह महसूस करते हुए कि राजद के कुछ विधायक असहज हैं, पार्टी उन्हें नजरबंद करने के लिए एकत्र कर रही है. दूसरी ओर राजद अनर्गल बयानबाजी कर मीडिया में सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है. वास्तव में, एनडीए पहले दिन से ही पूरी तरह आश्वस्त है और राजद का धूल चाटना भी तय है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







