महोबा: पुलिस बूथ के सामने छात्रा को कर रहा था टच, 'मर्दानी' ने ऐसे सिखाया सबक
AajTak
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बीच सड़क पर एक मनचले की पिटाई हो रही है. छात्रा को सरेआम छेड़ने के आरोप में उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई हुई. ये घटनाक्रम करीब आधे घंटे चला.
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर एक मनचले की पिटाई हो रही है. छात्रा को सरेआम छेड़ने के आरोप में उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई हुई. पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (फोटो- वायरल वीडियो ग्रैब) इस घटनाक्रम में एक दिलचस्प बात यह देखने को मिली कि सड़क पर बने पुलिस सहायता केंद्र पर ताला लटका हुआ था. जब छात्रा भीड़ के साथ मनचले को सबक सिखा रही थी तो मौके पर कोई पुलिसवाला नहीं था. बताया जाता है कि एक छात्रा रामकथा मार्ग से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार मनचले ने न केवल उसके साथ छेड़खानी की बल्कि बीच रास्ते पर बदनीयती से उसे हाथ भी मारा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









