महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हैं विराट कोहली, तारीफ में कही बहुत बड़ी बात
ABP News
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले धोनी की जमकर तारीफ की है. विराट कोहली ने खुद के कप्तान बनने का क्रेडिट भी महेंद्र सिंह धोनी को दिया है.
पिछले 15 सालों में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने इंडियन क्रिकेट टीम को ना सिर्फ नंबर वन के स्थान तक पहुंचाया बल्कि वहां उसे बनाए भी रखा है. धोनी और कोहली की कप्तानी के बारे में अक्सर लोग तुलना भी करते रहते हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को 'विश्वास' और 'सम्मान' पर आधारित बताया. विराट कोहली से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कप्तान कूल धोनी के साथ अपने संबंध को दो शब्दों में परिभाषित करने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक सवाल किया गया था. विराट कोहली ने जवाब देते हए कहा कि, ''विश्वास, सम्मान.''More Related News