
महेंद्र सिंह धोनी का एक्स बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर अरेस्ट, 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई गिरफ्तारी
AajTak
मिहिर दिवाकर ने क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया. इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था. समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्जियां उड़ा दी गईं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिजनेस पार्टनर रहे मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. धोनी ने मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज कराया था.
धोनी की शिकायत के बाद मिहिर के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं 406, 420, 467, 468, 471 औऱ 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था. ये शिकायत अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के खिलाफ रांची की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज कराई गई थी.
मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास इस कंपनी के निदेशक हैं. मिहिर को जयपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन पर जयपुर में एमएस धोनी के नाम का गलत इस्तेमाल कर क्रिकेट अकेडमी खोलने के आरोप हैं.
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के मुताबिक, दिवाकर के खिलाफ मामला जयपुर के गांधी पंथ इलाके में एमएस धोनी के नाम पर क्रिकेट अकादमी खोलने की धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है. दिवाकर की गिरफ्तारी से इस मामले की गंभीरता का पता चलता है.
क्या है मामला?
मिहिर दिवाकर ने क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया. इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था. समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्जियां उड़ा दी गईं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









