
'महुआ जी... प्यार से बोलिए', स्पीकर ने टोका तो भड़क गईं TMC सांसद
AajTak
टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा संसद में पूरी रौ में दिखीं. महुआ मोइत्रा ने सरकार पर जमकर हमला बोला. गुस्से में बोलती नजर आईं महुआ से आसन ने कह दिया कि महुआजी जरा प्यार से बोलिए. महुआ इसे लेकर भड़क उठीं.
तृणमूल कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता महुआ मोइत्रा गुरुवार को लोकसभा में अपनी पूरी रौ में नजर आईं. महुआ मोइत्रा ने संसद में सरकार को सावरकर से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर घेरा और पेगासस के मसले पर कठघरे में खड़ा किया. लोकसभा में बोलते समय महुआ मोइत्रा गुस्से में नजर आईं तो इस दौरान उन्हें आसन की ओर से टोका भी गया. उस वक्त आसन पर आसीन रमा देवी ने कह दिया कि महुआजी, प्यार से बोलिए. And who is Chair to interrupt me (taking up MY valuable time) to lecture me on whether I should speak with gussa or pyar? None of of your business Madam. You can only correct me on rules. You are NOT the moral science teacher for LS.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









