
महीनों बाद डिलीवरी बॉय बनकर आया बेटा, मां का रिएक्शन हुआ वायरल
AajTak
पिछले एक-डेढ़ साल में कई लोगों की जिंदगियों में कोरोना वायरस के चलते काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की महिला के साथ हुआ जो पिछले सात महीनों से अपने बेटे से नहीं मिल पाई हैं लेकिन जब बेटा घर पहुंचा तो वे पहली बार में उसे पहचान भी नहीं पाई थीं.
पिछले एक-डेढ़ साल में कई लोगों की जिंदगियों में कोरोना वायरस के चलते काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की महिला के साथ हुआ जो पिछले सात महीनों से अपने बेटे से नहीं मिल पाई हैं लेकिन जब बेटा घर पहुंचा तो वे पहली बार में उसे पहचान भी नहीं पाई थीं. (फोटो क्रेडिट: SCH120591/टिकटॉक) दरअसल ब्रिटेन में रहने वाला एक शख्स 7 महीनों पहले विदेश गया था. कोरोना वायरस के चलते कई फ्लाइट्स को कैसिंल कर दिया गया था जिसके चलते ये शख्स भी अपने घर नहीं आ पाया था. हालांकि जब ये शख्स आखिरकार घर वापस आया तो इसने अपनी मां के साथ प्रैंक करने का फैसला किया. (फोटो क्रेडिट: SCH120591/टिकटॉक) इस शख्स ने अपनी मां से 7 महीनों बाद मुलाकात का वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में ये शख्स कहता है कि मैं 7 महीनों से घर नहीं था और मैं लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन्स फॉलो करने के चलते घर नहीं आ पा रहा था. हालांकि अब मुझे घर आने का मौका मिल रहा है और मैं इसे दिलचस्प बनाना चाहता हूं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












