
महीने भर बाद भी धधक रहा Spain का ज्वालामुखी, अब तक 900 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुका लावा
AajTak
स्पेन के ला पाल्मा में महीने भर बाद भी धधक रहा है ज्वालामुखी. ला पाल्मा में ज्वालामुखी पिछले महीने सक्रिय हुआ था. ज्वालामुखी से आग और लावा निकलने का सिलसिला जारी है. ज्वालामुखी का लावा अब तक 900 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुका है. इससे दो हजार से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है. अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों को पास के इलाकों से निकाला जा चुका है. ये ज्वालामुखी अब एक महीने के बाद रौद्र रूप ले चुका है. लावा की नदियां पूरे आइलैंड से बहकर समुद्र तक पहुंच चुकी हैं. जमीन के अंदर से निकले राख की वजह से पूरा आइलैंड राख के पहाड़ में बदल चुका है. देखें ज्वालामुखी का ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











