
महीनेभर बाद कौन संभालेगा यूरोपियन यूनियन, 27 देशों में होने जा रहा ये चुनाव दुनिया के लिए क्यों अहम?
AajTak
यूरोप के 27 देशों में जून में चुनाव होने जा रहे हैं. इस दौरान लगभग साढ़े 4 सौ मिलियन वोटर यूरोपियन संसद सदस्यों को चुनेंगे. ये दुनिया की अकेली सीधी चुनी हुई इंटरनेशनल असेंबली है. EU के चुनाव का असर केवल वहीं तक सीमित नहीं, बल्कि इसका फर्क पूरी दुनिया पर दिखाई देगा.
यूरोपियन पार्लियामेंट की 720 सीटों पर यानी 27 देशों में जून में चुनाव होने जा रहा है. फिलहाल वहां के कई देशों में दक्षिणपंथ की हवा चल रही है. अगर असेंबली में राइट विंग के लीडर चुनकर आए तो वे तय करेंगे कि देश की सीमा कौन पार कर सकता है, कौन नहीं. कई दूसरे मुद्दे भी ईयू संसद ही तय करेगी. हर पांच साल में होने वाला ये चुनाव केवल यूरोप नहीं, बल्कि दुनिया पर असर डालता है.
यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य देशों में 6 से 9 जून के बीच साढ़े 4 सौ मिलियन लोग मतदान के जरिए अपने प्रतिनिधियों को यूरोपियन संसद सदस्य (मेंबर ऑफ यूरोपियन यूनियन) के तौर पर चुनेंगे.
क्या है ईयू संसद यह दुनिया की अकेली सीधी चुनी हुई इंटरनेशनल सभा है. इसमें संसद के सदस्य यूरोपीय संघ के नागरिकों के हितों की बात करते हैं. पहले ये केवल एक सुझाव देने वाली संस्था थी, जो यूरोपियन यूनियन के फायदे की बात कहती. देश इसे मानें या न मानें, उनकी मर्जी थी. लेकिन अब इसके पास काफी शक्तियां आ चुकी हैं.
कितनी शक्ति है इसके पास मेंबर ऑफ यूरोपियन यूनियन (एमईपी) सदस्य देशों की सरकारों के साथ मिलकर नए-नए कानून बनाते हैं. वे ग्लोबल मुद्दों पर फैसला लेते हैं, जैसे क्लाइमेट चेंज और रिफ्यूजी पॉलिसी. वे ईयू का बजट तय करते हैं. हालांकि देशों के अंदरुनी मामलों में एक हद तक ही दखल ये बॉडी दे सकती है, लेकिन ये है कि एक कॉमन लाइन होती है, जिसपर सभी चलने की कोशिश करते हैं.
किनके पास है कितना प्रतिनिधित्व

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








