
महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका का योगी सरकार से सवाल, देखें क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव
AajTak
जैसे-जैसे यूपी चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पार्टियों की सियासत कवायद बढ़ती जा रही है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चित्रकूट पहुंची, जहां महिलाओं को उनके साथ जोड़ने की कोशिशें जारी रहीं. इस दौरान आजतक के साथ खास बातचीत में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला और बीजेपी सरकार को लेकर कई सवाल खड़े किए. महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार से सवाल किए. साथ ही उन्होंने कहा कि जिसको राजनीति करना है वे वही करें, हम संदेश लेकर आए हैं कि बदलाव लाया जाए और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जाए. प्रियंका ने कहा कि मेरा महिलाओं को यही संदेश है कि पूरी तरीके से राजनीति में भागीदार बनें, अपनी शक्ति को पहचानें, महिलाओं के लिए महिलाएं खड़ी हों और अपनी अवाज उठाएं और अत्याचार के खिलाफ खड़ी हों. देखिए ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











