
महिला बैडमिंटन कोच की विदाई पर भावुक हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 38 साल के करियर में बनाए कई स्टार खिलाड़ी
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला बैडमिंटन कोच सुनीता अटवाल की विदाई पर भावुक नजारा देखने को मिला. उन्होंने अपने 38 साल के करियर में गरीब और साधनहीन खिलाड़ियों को मंच दिया. ऐसा माना जाता है कि सुनीता अटवाल को टैलेंट को पहचान ने की गजब की क्षमता थी. इस मौके पर कई इंटरनेशनल खिलाड़ी मौके पर मौजूद रहे.
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला बैडमिंटन हाई परफॉर्मेंस कोच सुनीता अटवाल की रिटायरमेंट ने हर किसी को भावुक कर दिया. मानों बैडमिंटन की दुनिया में सन्नाटा पसर गया. देश को कई नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी देने वाली कोच की रिटायरमेंट पर हर किसी की आंखें नम हो गईं. इस मौके पर कई नामी खिलाड़ी और अलग-अलग खेलों के कोच मौजूद रहे. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कोच सुनीता अटवाल ने अपने 38 साल के करियर में ऐसे खिलाड़ियों को प्लेटफार्म दिया जो आर्थिक रूप से कमजोर थे. उन्होंने अपनी कोचिंग में उन युवाओं को आगे बढ़ाया जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते.
इस मौके पर भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मधुमिता बिष्ट ने कहा कि मैंने सुनीता अटवाल के साथ कई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया. 1982 एशियन गेम्स के बाद जब मैंने इंदिरा गांधी स्टेडियम (IG Stadium) में खेलना शुरू किया, तभी से हमारी दोस्ती और भी गहरी होती गई. सुनीता एक बहुत ही हंसमुख, मिलनसार और मददगार स्वभाव की इंसान हैं. उनसे बात करके हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है.
सुनीता की सबसे खास बात यह है कि उनमें प्रतिभा को पहचानने की अद्भुत क्षमता है. उनके चुने हुए कई खिलाड़ी आज देशभर की कई एकेडमी में कोचिंग ले रहे हैं. उन्होंने अपने सभी ट्रेनीज को हमेशा सपोर्ट किया और उनकी मदद की है. जो भी बच्चा उनके पास खेलने आया, उन्होंने उसे प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने का हौसला दिया.
बैडमिंटन कोच की विदाई पर आंखें नम हो गईं
सुनीता की सबसे खास बात यह रही है कि उन्होंने खिलाड़ियों को जमीनी स्तर (ग्रासरूट लेवल) से ट्रेन किया, जो किसी भी कोच के लिए सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण काम होता है. बैडमिंटन एक महंगा खेल है, जिसे हर कोई नहीं खेल सकता. लेकिन सुनीता ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की कई स्तरों पर मदद की और उन्हें एक अच्छे खिलाड़ी बनाकर आत्मनिर्भर बनाया. वो एक बेहतरीन कोच ही नहीं, बल्कि एक बेहद अच्छी इंसान भी हैं. उनकी सबसे खास बात है कि वो बहुत अनुशासित (disciplined) हैं.
इसके अलावा देश की पूर्व नंबर एक अंतरराष्ट्रीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी नीरू चौहान ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि जो खेलेगा, वही खिलाड़ी बनेगा. खेल किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सुनीता मैम ने अपने कोचिंग करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. मुझे लगता है कि ऐसे शानदार और समर्पित कोच को सहेजकर रखने की जरूरत है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







