
महिला पायलट के घर सामान देने आया था डिलीवरी बॉय, फिर जो किया...Video से वायरल हुई करतूत
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को दिल्ली में एक घर के बाहर रखे जूते चुराते देखा गया है. वीडियो सामने आने के बाद रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे एक बेहद गंभीर समस्या मान रहे हैं
डिलीवरी बॉय... ये कॉन्सेप्ट था तो लोगों की सुविधा के लिए. लेकिन जैसे मामले हाल के दिनों में आए हैं, ये शब्द आम लोगों के बीच दहशत का पर्याय बन गया है. इनकी हरकतों से लोग कितने त्रस्त हैं इसका अंदाजा इंस्टाग्राम पर वायरल एक पोस्ट से लगाया जा सकता है. कैप्टन मोनिका खन्ना, जो एक पायलट हैं, ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने दिल्ली में उनके घर के बाहर रखे जूते चुरा लिए. उन्होंने 23 नवंबर की शाम को हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया.
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, डिलीवरी बॉय ऑर्डर देने के बाद चला गया, कुछ मिनट बाद वह फिर वापस लौटा और मोनिका खन्ना के फ्लैट के बाहर रखे जूते की एक जोड़ी चुरा ली.
आगे क्या हुआ? इसका जिक्र करते हुए मोनिका खन्ना ने लिखा,'ब्लिंकिट के वादों के बावजूद, वह व्यक्ति रात 10:00 बजे बिना बताए वापस आ गया. इसके अलावा, ब्लिंकिट के शिकायत अधिकारी ने वादा किया कि मेरा पता गोपनीय रखा जाएगा, और डिलीवरी वाला मेरे घर तक नहीं पहुंचेगा. अब, मेरी सुरक्षा में सेंध लगने का डर इसे एक भयावह वास्तविकता में बदल देता है. दिल्ली जैसे शहर में, बिना किसी सूचना के देर रात ऐसे किसी के आने ने मेरे डर को और बढ़ा दिया है.
मोनिका के अनुसार, चोर पर्याप्त आत्मविश्वास के साथ वहां दोबारा आया जो न केवल चौंकाने वाला है. बल्कि बेहद डरावना भी है. इसके अलावा भी अपने वायरल पोस्ट में मोनिका ने तमाम बातें की हैं और बताया है कि यदि इस समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकाला गया तो कैसे आने वाला वक़्त आम लोगों को भयभीत करने वाला होगा.
मोनिका ने इस मुद्दे पर भी बल दिया कि, भले ही ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय ने जूते वापस कर दिए हों. लेकिन वो कभी भी उनके पते पर वापस लौट सकता है. लौटाए गए जूते सिर्फ जूते न होकर भय और अविश्वास का पर्याय हैं. मोनिका के अनुसार उन्होंने अपने खर्चे पर अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. लेकिन वो ट्रॉमा अभी भी जस का तस है जो इस घटना के बाद मिला है.
इसके अलावा मोनिका ने @लेट्सब्लिंकिट को टैग कर कुछ बेहद जरूरी सवाल भी पूछे हैं और कहा है कि इन सवालों के जवाब जानना बतौर ग्राहक उनका अधिकार है. खैर सोशल मीडिया पर मोनिका की ये पोस्ट जैसे ही पोस्ट वायरल हुई,लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय साझा की है और इस समस्या को एक बेहद जटिल समस्या माना और इसे एक बड़ा ख़तरा बताया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











