
महिला ने 25 साल से नहीं कटवाए नाखून, लंबाई इतनी बढ़ गई कि मैनिक्योर में लगते हैं 5 घंटे
AajTak
अमेरिका की रहने वाली डायना आर्मस्ट्रॉन्ग (Diana Armstrong) के नाखूनों की लंबाई 42 फीट 10 इंच है. उनका नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है. 61 साल की डायना ने अपने नाखून 25 साल से नहीं कटवाए थे. दरअसल, नाखून न कटवाने के पीछे की वजह बेहद इमोशनल है. उन्होंने हाल में अपने परिजनों को इसके पीछे की कहानी बताई.
डायना आर्मस्ट्रॉन्ग (Diana Armstrong) के नाम एक अनूठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. डायना के दोनों हाथों के नाखूनों की लंबाई 42 फीट 10 इंच है. इस तरह वो दोनों हाथों में सबसे लंबे नाखून रखने वाली महिला बन गई हैं. उनके नाखूनों की लंबाई एक 'डबल डेकर बस' से भी ज्यादा है. डायना मिनियापोलिस, मिनेसोटा (अमेरिका) की रहने वाली हैं. आखिर नाखून लंबे क्यों किए, इसके पीछे की कहानी भी उन्होंने बताई.
63 साल की डायना ने 25 सालों से अपने नाखूनों को नहीं कटवाया था. लंबे नाखूनों के साथ वो अपनी जिंदगी नॉर्मली जी रही थीं. हालांकि, नाखूनों के शौक की वजह से उन्हें कई चीजों की कुर्बानी भी देनी पड़ी. वो ड्राइविंग नहीं कर पाती थीं, क्योंकि हाथ बाहर निकालना पड़ता था. डायना सलून भी नहीं जा पाती थीं.
डायना ने अपने इस शौक के बारे में कहा कि जब वह छोटी थीं तब भी वो लंबे नाखून ही रखती थीं. बकौल डायना-मेरे बच्चों को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी कि मैं नाखूनों को क्यों बढ़ा रही हूं. मैंने इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था. यह बात केवल मेरे तक सीमित थी, लेकिन एक दिन मैंने इसके पीछे की वजह बता दी.'
बेटी की मौत के बाद बदल गया दिल
डायना ने बताया कि उनकी बेटी लथिशा हर वीकेंड पर उनके नाखूनों का मैनिक्योर करती थीं. 1997 में अस्थमा अटैक से 16 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई. अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले लथिशा ने डायना के नाखून साफ किए थे. लथिशा की मौत के बाद ही डायना ने नाखून काटना बंद कर दिया.
डायना ने अपनी बेटी की याद में 25 साल से नाखून नहीं काटे हैं और अब उनका नाम Guinness World Record में दर्ज है. डायना के दोनों हाथों के नाखूनों की लंबाई करीब 42 फीट हो गई है, जो कि एक सामान्य बस जितनी लंबे हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











