
महिला ने पहनीं ऐसी हील्स, ठहर गईं सबकी निगाहें, 107 Million लोगों ने देखा VIDEO
AajTak
वायरल वीडियो में एक महिला को जूतों के साथ जुड़े हुए हील्स पहने हुए देखा जा सकता है. इन हील्स में पिंजड़े दिख रहे हैं, जिनके अंदर नकली चूहे बंद हैं. इस तरह के फैशन को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला को अजीबो गरीब हील्स पहने देखा जा सकता है. इसमें चूहा पिंजड़े में बंद नजर आ रहा है. वीडियो को देखने के बाद लोगों की इस पर निगाहें ठहर रही हैं. इसे अभी तक 107 मिलियन लोगों ने देख लिया है.
महिला ने ये हील्स न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहनी थीं. इसका वीडियो 10 फरवरी को Janette Ok ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को दुनिया भर के लोगों ने देखा है.
लोगों ने इस पर तरह तरह के रिएक्शंस दिए हैं. वायरल वीडियो में एक महिला को जूतों के साथ जुड़े हुए हील्स पहने हुए देखा जा सकता है. इन हील्स में पिंजड़े दिख रहे हैं, जिनके अंदर नकली चूहे बंद हैं.
चूहे और पिंजड़े वाली हील्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब रिएक्शंस दिए हैं. वीडियो शेयर किए जाने के बाद तुरंत वायरल हो गया. इस तरह के फैशन को देखकर लोग कमेंट सेक्शन में हैरानी जता रहे हैं.
कई लोगों को इस तरह की हील वाले सैंडल काफी बोल्ड लगे. एक यूजर ने कहा, 'मुझे आपकी पर्सनेलिटी पसंद है.'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'न्यूयॉर्क सिटी के इकोसिस्टम के लिए फ्रेंडली फैशन इकोसिस्टम है.' हालांकि कई लोगें ने इनकी आलोचना है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












