
महिला ने नई कुर्सी मांगी तो बॉस ने नौकरी से निकाला, फिर मिले 22 लाख रुपये!
AajTak
एक महिला कर्मचारी को उसके बॉस ने इसलिए नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि उसने कुर्सी की मांग की थी. इसके बाद महिला को 22 लाख रुपए मिले हैं. पूरा मामला क्या है, जानें...
एक महिला कर्मचारी को ऑफिस से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने एक नई कुर्सी की मांग कर दी थी. जिस ऑफिस से महिला को निकाला गया वहां उन्होंने अपनी 18 साल तक सेवा दी.
इस मामले में इस महिला को 22 लाख रुपए का हर्जाना मिला है. इस मामले की सुनवाई एक इम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में हुई.
'मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम लिंडा वॉकर है. वह कूल्हे की समस्या (Hip Problem) से तीन साल तक ग्रस्त रहीं. कूल्हे के इलाज के लिए उन्होंने तीन साल तक इंतजार किया. वहीं, इस समस्या की वजह से उनको 4 महीनों तक अपना काम भी छोड़ना पड़ा.
क् या हुआ सुनवाई में?
ट्रिब्यूनल में सुनवाई के दौरान लिंडा ने कहा,' मैंने एक नई कुर्सी के लिए कहा था, क्योंकि जिस कुर्सी का मैं उपयोग कर रही थीं. उसने दर्द को और बढ़ा दिया था. मैंने अपनी कुर्सी के हत्थे हटाने के लिए कहा,लेकिन इंजीनियर क्रिस्टोफर होइ ने इस काम को करने में अनिच्छा प्रकट की, क्योंकि उन्हें कुर्सी के पेंच खोलने पड़ते, ऐसे में कुर्सी खराब लगती'.
जिस कंपनी में महिला काम करती थीं, वह ब्रिटेन के Tyne and Wear मेट्रोपॉलिटन काउंटी में मौजूद है. कंपनी का नाम Modular Office & Storage Systems Limited है. ये कंपनी महिला को एक कुर्सी दिलवाने में असमर्थ दिखी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












