
महिला ने कराए जीभ के 2 टुकड़े ताकि एक साथ पी सके 2 ड्रिंक
AajTak
एक महिला को अपने शरीर में परिवर्तन कराने का काफी शौक है, इसी शौक की वजह से महिला ने अपनी जीभ को बीच से विभाजित कर लिया है. और अब वह एक साथ अलग-अलग चीजों का स्वाद ले रही हैं.
कैलिफ़ोर्निया की रहने वाली ब्रायना मैरी शिहादेह को अलग ही शौक है. ब्रायना एक ड्रेडलॉक कलाकार हैं, जिन्हें शरीर में बदलाव का शौक है, उन्होंने ऑपरेशन के जरिए अपनी जीभ के दो टुकड़े करा लिए हैं.
अपनी इस कोशिश की वजह से वह अब एक ही समय में दो अलग-अलग चीजों का स्वाद ले सकती है. ब्रायना इस शौक की वजह से काफी फेमस हो चुकी हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 28 हजार फॉलोवर हो चुके हैं.
अपनी जीभ को बीच से डिवाइड करने के बाद ब्रायना अब एक ही समय में दो अलग - अलग चीजों का टेस्ट ले सकती हैं. ब्रायना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. ब्रायना उस वीडियो में एक ही समय में स्प्राइट (सॉफ्ट ड्रिंक) और पानी पीने की कोशिश करती हैं.
वीडियो में कैप्शन दिया गया है "आप पहले कौन से दो फ्लेवर ट्राई करेंगे?" बाद में वह वीडियो में एक साथ दो ड्रिंक टाई करती नजर आती हैं.
ब्रायना मैरी शिहादेह नीचे झुकती हैं और अपनी विभाजित जीभ से एक ही समय में दोनों ड्रिंक्स का स्वाद लेने लगती हैं. इसे चखने के बाद, उन्होंने वीडियो पर कैप्शन में लिखा, 'यह मेरे दिमाग को अजीब लगता है.' इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, साथ ही इस वीडियो पर 12 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.
खतरनाक है ये प्रक्रिया

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











