
महिला ने ऑर्डर किया सिल्क ड्रेस, बदले में जो मिला देखकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां
AajTak
दरअसल उस लड़की ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से अपने लिए एक ड्रेस ऑर्डर किया. तस्वीरों में वो ड्रेस आकर्षक काले रंग की रेशमी कपड़े से बनी हुई दिख रही थी लेकिन जब वो ड्रेस युवती के घर पहुंचा तो असल में वो ड्रेस के डिजाइन में काले रंग का बिन बैग निकला.
ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज दिनोदिन बढ़ता जा रहा है लेकिन इसमें लोगों की शिकायत ये रहती है कि उन्हें कपड़े की तस्वीर और रंग वेबसाइट पर कुछ और दिखती है और जब वही उत्पाद उनके घर पहुंचता है तो वो लेने वाले को पसंद नहीं आता. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि अधिकांश कपड़ों को पतले मॉडल के पतले शरीर पर प्रदर्शित किया जाता है जबकि वास्तव में ये जानना मुश्किल होता है कि इसे पहनने वाला कैसा है. लेकिन ऑनलाइन कपड़े ऑर्डर करने वाली एक युवती के साथ जो हुआ वो जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. दरअसल उस लड़की ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से अपने लिए एक ड्रेस ऑर्डर किया. तस्वीरों में वो ड्रेस आकर्षक काले रंग की रेशमी कपड़े से बनी हुई दिख रही थी लेकिन जब ड्रेस युवती के घर पहुंचा तो असल में वो ड्रेस के डिजाइन में काले रंग का बीन बैग जैसा कपड़ा निकला. मैकेजी नाम की युवती ने अपनी खरीदारी का एक वीडियो इस कैप्शन के साथ टिकटॉक पर अपलोड किया, "हां, यह सही आकार में है. प्रिटी लिटिल थिंग आई वांट माई मनी बैक."
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











