
महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगे 14 करोड़ रुपये
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर 14 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि महिला व अन्य आरोपियों ने चिटफंड से इस ठगी को अंजाम दिया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 14 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि एक महिला ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने जनवरी से मई 2023 के बीच चिट फंड के माध्यम से अच्छे रिटर्न का वादा करके धोखाधड़ी की. जो पैसा आरोपियों ने लिया, उसे वापस नहीं किया. जब निवेशकों ने अपने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने समय पर पैसा नहीं लौटाया. काफी समय तक आरोपी बहानेबाजी कर निवेशकों को घुमाते रहे.
मामले के संबंध में पुलिस ने बुधवार को कहा कि निवेशकों से कथित तौर पर 14.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. निवेशकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उरण पुलिस थाने में इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस महिला व उसके साथियों की तलाश कर रही है.
बीते दिनों मुंबई में पकड़ा गया था 12वीं पास ठग, एक दिन में कमाता था 10 करोड़
मुंबई पुलिस ने बीते दिनों ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो एक दिन में 5-10 करोड़ रुपये कमाता था. आरोपी केवल 12वीं तक पढ़ा था. उसने एक टीम बना रखी थी. इस टीम के सदस्य कई शहरों में फैले थे. टीम पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को अपना टारगेट बनाती थी. गलत मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे ठगी की जाती थी. इस तरह से करोड़ों रुपयों का हर रोज ट्रांजेक्शन कराया करता था.
पुलिस ने पांच को किया था गिरफ्तार

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











