
महिला टीचर ने घोड़े के साथ की ऐसी हरकत, स्कूल ने नौकरी से निकाला
AajTak
एक प्राइमरी स्कूल की टीचर को स्कूल से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक घोड़े को लात मारती नजर आ रही थी. महिला टीचर को जान से मार देने की भी धमकियां मिलने लगीं, जिसके बाद वह अपना घर छोड़कर किसी अंजान जगह शिफ्ट हो गई.
ब्रिटेन के लीसेस्टरशायर में एक प्राइमरी स्कूल की टीचर का ऐसा चौंका देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया. दरअसल, इसमें वह एक घोड़े को लात मारती दिख रही हैं. सारा मोल्ड्स नामक इस महिला को पशु क्रूरता के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












