
महिला क्रिकेट पर छिड़ी बहस, 4 नहीं 5 दिन का हो टेस्ट क्रिकेट..?
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र दिन-रात्रि महिला टेस्ट ड्रॉ रहा. यह टेस्ट मुख्यत: पहले दो दिन खराब मौसम रहने की वजह से ड्रॉ पर छूटा. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने महिला क्रिकेट में पांच दिवसीय टेस्ट की मांग को दोहराया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र दिन-रात्रि महिला टेस्ट ड्रॉ रहा. यह टेस्ट मुख्यत: पहले दो दिन खराब मौसम रहने की वजह से ड्रॉ पर छूटा. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने महिला क्रिकेट में पांच दिवसीय टेस्ट की मांग को दोहराया है. दूसरी तरफ, पूर्व भारतीय कप्तान डायना इडुल्जी और शांता रंगास्वामी ने यथास्थिति (4 दिन का टेस्ट) बनाए रखने को प्राथमिकता दी है और इसकी जगह वे चाहते हैं कि घरेलू क्रिकेट में लाल गेंद का क्रिकेट शुरू हो.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












