
महिला को साथ ले गया और चलती गाड़ी में किया रेप, 3 महीने की हो गई प्रेग्नेंट... पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
AajTak
सिक्किम (Sikkim) के गंगटोक में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ चलती गाड़ी में रेप किया गया. इससे पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सिक्किम (Sikkim) के गंगटोक जिले में एक महिला के साथ चलती गाड़ी में रेप किया गया. इस बात का पता तब चला, जब महिला तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई. महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पीड़िता मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस के पास पीड़ित महिला की बहन ने शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी बहन मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसे बीते दो-तीन महीने से पीरियड्स होना बंद हो गए थे. इस वजह से उसे कुछ शंका हुई और प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया. टेस्ट में पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हो चुकी 16 साल की लड़की से फिर रेप, विरोध करने पर चौथी मंजिल से नीचे फेंका
जब पीड़ित महिला से उसके परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया था और सड़क पर चलती गाड़ी में उसके साथ जबरदस्ती की. इस मामले को लेकर सिक्किम राज्य महिला आयोग ने पीड़िता के परिवार को पुलिस से शिकायत करने में मदद की.
महिला की बहन द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को गंगटोक सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है. आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











