
महिला को बर्थडे पर मिला 1.3 करोड़ रुपये का 'गिफ्ट'!
AajTak
महज 800 रुपए का खर्चा कर महिला ने 1.3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीत ली. महिला ने यह बंपर इनामी राशि अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले जीती. महिला ने कहा कि वह इस राशि से घर खरीदेंगी. वह लंबे अर्से से लॉटरी का टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रही थीं.
जन्मदिन से एक दिन पहले महिला की किस्मत खुल गई. महिला ने 1.3 करोड़ रुपए की इनामी राशि 'बिग बक्स बिंगो लॉटरी गेम' के तहत अपने नाम कर ली.
कैथरीन रॉबिंनसन नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) की रहने वाली हैं. 68वें जन्मदिन से पहले उनके हाथ लॉटरी का बड़ा जैकपॉट लगा. वह लंबे अर्से से लॉटरी का टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रही थीं. रॉबिनसन ने जो लॉटरी का टिकट खरीदा, इसके लिए उन्होंने महज 800 रुपए का खर्चा किया था.
जब उन्हें पता चला कि वह एक करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि जीती हैं तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. जीत के बाद कैथरीन रॉबिंसन ने कहा कि जन्मदिन से पहले ही शानदार उपहार मिल गया.
उन्होंने कहा जब किशोरावस्था में थी तो मां के साथ बिंगो गेम (लॉटरी) के लिए जाया करती थीं. हमेशा से ही यह खेल उन्हें पसंद है. रॉबिनसन ने कहा कि वह इस इनामी राशि से घर खरीदेंगी.
चिप्स खरीदने गई महिला ने जीती 57 लाख रुपये की लॉटरी
हाल में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली मारसिया फिने एक फूड स्टोर से चिप्स खरीदने गई थीं, इसी दौरान उन्होंने एक स्टोर से 2 हजार रुपए कीमत का लॉटरी का टिकट खरीदा था. इस टिकट से उन्होंने 57 लाख रुपए की इनामी राशि टैक्स कटने के बाद प्राप्त की थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












