
महिला को तीन लोगों ने ऑटो-रिक्शा में किया अगवा... फिर जबरन पिलाई शराब, घायल हालत में भटकती मिली पीड़िता
AajTak
कर्नाटक के मंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पश्चिम बंगाल की एक महिला को घायल और अर्धबेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया. पीड़िता का आरोप है कि तीन अज्ञात युवकों ने उसे अगवा कर ऑटो रिक्शा में जबरन शराब पिलाई और फिर सुनसान जगह पर फेंक दिया. डरी-सहमी महिला गांव में मदद के लिए भटकती रही, जब तक कि एक परिवार ने दरवाजा खोलकर उसे पानी पिलाया, फिर पुलिस को सूचना दी.
कर्नाटक के मंगलुरु में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को तीन अज्ञात लोगों ने ऑटो रिक्शा में अगवा कर जबरन शराब पिलाई. इसके बाद और घायल हालत में सड़क किनारे फेंक दिया. पीड़िता को गांव वालों ने देखा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी. ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और पुलिस को सूचना दी.
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलुरु के मुन्नूर गांव के पास की है. यहां देर रात एक महिला घायल और अर्धबेहोशी की हालत में मिली. बताया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हिंदी में बात कर रही थी. महिला का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे ऑटो रिक्शा में अगवा किया और जबरन शराब पिलाकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे सो रहे थे, तभी पड़ोसियों का फोन आया कि एक लड़की बाहर आई है. जब वे बाहर निकले, तो देखा कि महिला बेहद घबराई हुई और परेशान थी. वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी, बार-बार पानी मांग रही थी. उन्होंने उसे पानी पिलाया और थोड़ी देर बाद महिला ने कहा कि मेरे पापा को बुलाओ.
यह भी पढ़ें: ससुराल पहुंचे जीजा ने साली से किया रेप... बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
इसके बाद लोगों ने इस संबंध में जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और एक व्यक्ति उसे रिक्शा से छोड़कर चला गया. आशंका है कि वह काफी दूर तक पैदल चलती रही और कई दरवाजों पर दस्तक दी, तब जाकर किसी ने दरवाज़ा खोला और मदद की.
स्थानीय लोगों ने बताया कि समुद्र किनारे रात के वक्त कई संदिग्ध युवक इकट्ठा होते हैं, जो नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. गांववालों ने इस बारे में पंचायत में शिकायत की थी. फिलहाल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उल्लाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








