
महिला को ठग से हुआ प्यार... और अकाउंट से कट गए 70 लाख रुपये
AajTak
ठग, महिला से मैसेज, ईमेल और फोन कॉल के माध्यम से बात करता था. महिला को लगता था कि शख्स आर्किटेक्ट इंजीनियर है और ग्रीस का रहने वाला है. लेकिन 'मार्क गॉडफ्रे' बनकर बात कर रहा शख्स असल में नाइजीरियन जालसाज विलियम ओजो था. वह महिला को प्यार भरी कविताएं भेजता था ताकि भरोसा जीत सके.
एक महिला को ऑनलाइन मिले युवक से प्यार हो गया. महिला डेटिंग ऐप Hinge पर उससे मिली थी. उस युवक ने महिला को कई प्यार भरी कविताएं लिखकर भेजी. लेकिन आखिर में महिला को पता चला कि उस युवक ने उससे करीब 70 लाख रुपये ठग लिए हैं.
पीड़ित महिला क्रिस्टीन सेटिंग्सगार्ड, अमेरिका की रहने वाली है. उन्हें नाइजीरियन ठग से प्यार हो गया था. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टीन तीन बच्चों की मां हैं. डेटिंग ऐप पर वह 'मार्क गॉडफ्रे' उर्फ विलियम ओजो (असली नाम) से मिली थी. ठग, महिला से मैसेज, ईमेल और फोन कॉल के माध्यम से बात करता था.
महिला को लगता था कि शख्स आर्किटेक्ट इंजीनियर है और ग्रीस का रहने वाला है. लेकिन 'मार्क गॉडफ्रे' बनकर बात कर रहा शख्स असल में नाइजीरियन जालसाज विलियम ओजो था.
विलियम ओजो ने बहन की मदद के नाम पर क्रिस्टीन से पैसे मांगे. विलियम ने बताया कि उसकी बहन उटाह (अमेरिका) में रहती है.
हद तो यह रही कि क्रिस्टीन, नाइजीरियन शख्स के झांसे में इस कदर आ गई थीं कि उसके साथ उन्होंने हॉलिडे भी प्लान कर लिया था. लेकिन, जैसे ही नाइजीरियन ठग को कैश हाथ लगा उसने क्रिस्टीन की बातों को जवाब देना बंद कर दिया.
क्रिस्टीन के पास भी पैसे खत्म हो गए. इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी. लेकिन, पुलिस ने उनसे यह कह दिया था कि उनसे भी शायद यह केस नहीं सुलझ पाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












