
महिला को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, दहशत में गांव के लोग
AajTak
विशालकाय अजगर, एक महिला को जिंदा निगल गया. करीब 22 फीट के इस अजगर ने इलाके में दहशत फैला दी है. पहले तो लोगों को मालूम भी नहीं चला कि अजगर ने महिला को शिकार बनाया है. लोगों को लगा कि महिला गायब हो गई है. लेकिन बाद में जब लोगों को सच्चाई पता चली तो सभी हैरान रह गए.
एक विशालकाय अजगर 54 साल की महिला को जिंदा निगल गया. बाद में अजगर को मारकर महिला की लाश बाहर निकाली गई. महिला शुक्रवार को गायब हो गई थी. महिला जंगल में रबर लेने के लिए गई थी. स्थानीय लोगों को दो दिन बाद वह अजगर मिला, जिसने महिला को निगल लिया था. अजगर का पेट फूला हुआ था.
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हैरान करने वाला मामला जांबी प्रोविंस (इंडोनेशिया) में सामने आया. 54 साल की जाराह शुक्रवार रात को जंगल से अचानक गायब हो गई थी. उसके गायब होने के बाद स्थानीय लोगों ने ढूंढना शुरू किया. करीब दो दिन की मशक्कत के बाद इन लोगों को जंगल में एक अजगर मिला, जिसका पेट फूला हुआ था. इसके बाद इन लोगों ने अजगर को मार डाला, फिर इसे काटकर महिला की लाश निकाली.
वैसे इस तरह के विशालकाय अजगर अपने शिकार को निगलने में कई सप्ताह का समय लेते हैं. लेकिन इस अजगर ने जाराह का ज्यादातर शरीर निगल लिया था, यहां तक उसने जाराह के कपड़े तक चबा लिए. जब अजगर को काटा गया तो यह बात सामने आई.
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार को वापस नहीं लौटी. इसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने इस अजगर का पेट फाड़ दिया और जाराह की लाश बाहर निकाली. हालांकि, जाराह को जब इस अजगर ने निगला तो किसी ने भी नहीं देखा था.
जाराह अकेली ही जंगल गई थीं. उनकी मौत के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं, क्योंकि उनके गांव के आसपास हाल के दिनों में कई सांप देखे गए हैं.
इससे पहले स्थानीय नागरिकों ने एक 27 फीट का अजगर भी पकड़ा था. जिसे पकड़ने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. पिछले दिनों अजगर दो बकरी भी निगल गए थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






