
महिला की हत्या के बाद सूटकेस में भरकर फेंका शव, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाले के किनारे एक सूटकेस में महिला की लाश मिली थी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए महिला के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने ऐसे किया हत्याकांड का खुलासा
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 21 नवंबर को झगड़े के बाद महिला की हत्या कर दी और अगले दिन लाश को नाले के पास फेंक दिया. प्रियंका विश्वकर्मा (22) की लाश सोमवार को देसाई गांव के पास नाले के पुल के नीचे मिली. मृतका की कलाई के पास 'P V S' शब्द का टैटू बना हुआ मिला.
यह भी पढ़ें: सूटकेस खोलते ही पुलिस अफसरों के उड़े होश, अंदर था महिला का शव...
पुलिस को शक था कि लाश को नाले में फेंकने के लिए सूटकेस में भरकर लाया गया था. सोशल मीडिया और इलाके के CCTV फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने देसाई गांव से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को पकड़ा है.
सूटकेस में भरकर नाले के पास फेंका था शव

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












