
महिला की हत्या कर शव ट्रैवल बैग में ठिकाने लगाया, आरोपी गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
AajTak
साइबराबाद पुलिस ने बचुपल्ली ट्रैवल बैग मर्डर केस में आरोपी विजय टोप्पा को गिरफ्तार कर लिया है. 4 जून को बचुपल्ली के एक सुनसान इलाके में एक ट्रैवल बैग में 33 वर्षीय तारा बोहरा का शव पाया गया था. तारा, जो नेपाल के बगलुंग की रहने वाली और हैदराबाद में रह रही थीं, विजय से फेसबुक पर मिली थीं और एक साथ रह रही थीं.
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के बाचुपल्ली ट्रैवल बैग मर्डर मिस्ट्री मामले में साइबराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी विजय टोप्पा उर्फ विल्सन को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना 4 जून को तब सामने आई है थी जब एक ट्रैवल बैग में महिला का शव विजय दुर्गा ओनर्स कॉलोनी के सुनसान इलाके में मिला था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वारदात के एक भीतर ही गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता की हुई पहचान
पीड़िता की पहचान 33 साल की तारा बोहरा के रूप में हुई. वह नेपाल की रहने वाली थीं. वह अप्रैल 2025 से हैदराबाद के बावरमपेट के इंदिरम्मा कॉलोनी में रह रहीं थी.
आरोपी की हुई पहचान
आरोपी की पहचान 30 साल के विजय टोप्पा उर्फ विल्सन के तौर पर हुई है. वह फास्ट फूड स्टॉल में शेफ के तौर पर काम कर रहा था. मूल रूप से वह भी नेपाल का निवासी है. वह पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









