
महिला की कब्र से निकला बेशकीमती खजाना,1300 साल पुराना सोने का हार देखकर खोजकर्ता भी दंग
AajTak
ब्रिटेन में पुरातत्वविदों की एक टीम ने महिला की कब्र से 1300 साल पुराना सोने और बेशकीमती पत्थरों से बने गले के हार की खोज की है. इतने सालों पुराना नेकलेस (हार) देखकर खोजकर्ता भी हैरान रह गए. यह हार जिस महिला की कब्र से निकाला गया है, वह राज घराने से जुड़ी रही होगी.
ब्रिटेन के नॉर्थ हैम्पटन में उत्खनन के दौरान पुरातत्वविदों को जो मिला, उसे देखकर टीम दंग रह गई. दरअसल जिस साइट पर खुदाई की जा रही थी, वहां पुरातत्वविदों को एक कब्र के अंदर से सोने और कीमती पत्थरों से बना एक बेशकीमती हार मिला है. पुरातत्वविदों के अनुसार, यह कब्र किसी अमीर या राज परिवार से जुड़ी महिला की रही होगी.
म्यूजियम ऑफ लंदन आर्कियोलॉजी के पुरातत्वविदों के अनुसार, महिला की मौत 630-670 AD के बीच हुई होगी, जिसके साथ ही यह हार दफनाया गया होगा. पुरातत्वविदों का कहना है कि हार्पोल और डस्टन के बीच एक जमीन पर हाउसिंग डेवलेपमेंट से पहले जारी खुदाई के दौरान यह हार उन्हें मिला है.
ब्रिटेन में कहा जा रहा हार्पोल का खजाना
कब्र के अंदर मिला यह हार सोने, शीशे, कई कीमती पत्थरों और प्राचीन रोमन सिक्कों से बनाया गया है. ब्रिटेन में इस खोज को हार्पोल ट्रेजर यानी हार्पोल का खजाना भी कहा जा रहा है. चौंकाने वाली बात है कि कब्र में नेकलेस यानी हार के साथ-साथ दो मिट्टी के बर्तन समेत एक कॉपर डिश को भी दफनाया गया था.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पुरातत्वविदों को कब्र से एक बड़ा सिल्वर क्रॉस भी मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह महिला एक बड़ी ईसाई गुरु भी हो सकती है. खास बात है कि पुरातत्वविदों ने यह खोज तो इसी साल 11 अप्रैल को कर ली थी, लेकिन इसे पहली बार मंगलवार को सार्वजनिक किया गया है.
स्डटी में अभी लग जाएंगे दो साल

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









