
महिला का 30 साल से नहीं खुला था मुंह, मुश्किल सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया ठीक
AajTak
दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम कर रही महिला का अनोखा ऑपरेशन हुआ. उनका मुंह 30 साल से बंद था जिसको एक ऑपरेशन के माध्यम से खोला गया. डेढ़ महीने पहले 30 साल की महिला आस्था मोंगिया को सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लाया गया जहां ये ऑपरेशन हुआ.
दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम कर रही महिला का अनोखा ऑपरेशन हुआ. उनका मुंह 30 साल से बंद था जिसको एक गंभीर ऑपरेशन के माध्यम से खोला गया. डेढ़ महीने पहले 30 साल की महिला आस्था मोंगिया को सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लाया गया जहां ये इलाज हुआ. (फोटो: गेटी इमेज) महिला जन्मजात विकार से पीड़ित थी. उसके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी. उसकी वजह से वह अपना मुंह नहीं खोल सकती थी. यहां तक कि वह अपनी अंगुली से अपनी जीभ को छू तक नहीं सकती थी. वह तरल पदार्थ पर जिन्दा थी. (फोटो: गेटी इमेज) मुंह न खुलने से, दांतों में इन्फेक्शन के कारण कुछ ही दांत रह गये थे. एक आंख से देख भी नहीं सकती थी. सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि उसका पूरा चेहरा ट्यूमर की खून भरी नसों से भरा हुआ था. इसकी वजह से कोई भी अस्पताल सर्जरी के लिए तैयार नहीं था. परिवार भारत, यूनाइटेड किंगडम और दुबई के बड़े अस्पतालों में हो आया था. सभी ने सर्जरी के लिए मना कर दिया. (फोटो: गेटी इमेज)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












