
महिला अपराध में देश में सबसे ऊपर दिल्ली, महिला पुलिसकर्मी भी नहीं सुरक्षित: NCRB
AajTak
दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों को सेक्सुअली हैरेस किया जाता है. चिठ्ठा मुंशी फीमेल स्टाफ को परेशान करता है. यह खुलासा एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ है. साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना में पदस्थ महिला स्टाफ ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि ड्यूटी लगाने के बदले मुंशी पैसों की डिमांड करता है.
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) ने एक रिपोर्ट जारी की है. इसमें बताया गया कि देश भर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में दिल्ली पहले पायदान पर है. रिपोर्ट की खास बात यह है कि आम महिलाओं को तो छोड़ दीजिए, दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है. महिला पुलिसकर्मियों को सेक्सुअली हैरेस किए जाने का उल्लेख इसमें किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, महिला पुलिसकर्मियों को चिट्ठा मुंशी द्वारा परेशान किया जाता है. सेक्सुअली हैरेस करने की कोशिश भी की जाती है. मुंशी द्वारा हैरेस किए जाने की शिकायत दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों तक भी पहुंची है.
फतेहपुर बेरी थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने की शिकायत
दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में पदस्थ सभी महिला पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों से मुंशी की लिखित में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात करने के बदले चिठ्ठा मुंशी पैसों की डिमांड करता है. उनके साथ गलत व्यवहार करता है. सैक्सुअली हैरेस करने का प्रयास करता है.
सभी फीमेल स्टाफ ने चिट्ठा मुंशी के खिलाफ लिखित शिकायत थाने के एसएचओ को दी है. एसएचओ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है. शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस मामले की इंटरनल जांच कर रही है.
दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी है महिला

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










