
महिलाओं की तस्वीरों के AI दुरुपयोग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, केंद्र से की AI टूल्स पर नियंत्रण की मांग
AajTak
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने AI ऐप्स के बढ़ते दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने आईटी मंत्री से आग्रह किया कि महिलाओं की तस्वीरों को अनधिकृत रूप से अश्लील बनाने वाले टूल्स पर सख्त सुरक्षा मानक लगाए जाएं.
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की गरिमा से जुड़े एक बेहद गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार से तत्काल ध्यान देने और हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ऐप्स के बढ़ते दुरुपयोग पर सख्त कदम उठाए जाएं.
हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां AI ऐप्स को महिलाओं की तस्वीरों को अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल कर उन्हें अश्लील रूप से प्रस्तुत करने जैसे आपत्तिजनक निर्देश (प्रॉम्प्ट) दिए जा रहे हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि यह न सिर्फ महिलाओं की निजता का घोर उल्लंघन है, बल्कि उनकी गरिमा और सुरक्षा पर भी सीधा हमला है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि Grok जैसे फीचर्स और अन्य AI प्लेटफॉर्म्स पर कड़े सुरक्षा मानक लगाए जाने चाहिए, ताकि तकनीक का इस्तेमाल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए न हो सके. उन्होंने कहा कि बड़ी टेक कंपनियों को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए और ऐसे टूल्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए.
यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर का फेक AI वीडियो पर भड़का गुस्सा, लेंगे लीगल एक्शन, बोले- कोर्ट में घसीटूंगा
सांसद ने यह भी कहा कि तकनीकी समाधान के साथ-साथ सामाजिक सुधार भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि काश, इस तरह के व्यवहार में लिप्त पुरुषों को उनके घरों और स्कूलों में बेहतर संस्कार और शिक्षा दी गई होती, ताकि वे बड़े होकर इस तरह की विकृत मानसिकता के शिकार न बनते. उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान, सहमति और संवेदनशीलता की शिक्षा बचपन से ही दी जानी चाहिए.
प्रियंका चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस समस्या पर कार्रवाई नहीं की गई, तो AI तकनीक महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न का एक नया और खतरनाक माध्यम बन सकती है. उन्होंने सरकार, टेक कंपनियों और समाज—तीनों से मिलकर इस चुनौती से निपटने की अपील की.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







