
महिलाओं का विरोध देख पड़ोस के घर में घुसे TMC नेता, कब्जे-वसूली के आरोपों के बाद पार्टी ने पद से हटाया
AajTak
संदेशखाली के बरमजुर इलाके में महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है. शुक्रवार को उन्होंने जिस टीएमसी नेता अजीत मैती की कथित रूप से चप्पल से पिटाई की थी, पार्टी ने अब उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया है. उनपर कब्जे और वसूली में शेख शाहजहां के साथ शामिल रहने के आरोप हैं.
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली के बरमजुर इलाके में महिलाओं के ताजा विरोध-प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस ने एक नेता को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है. महिलाएं टीएमसी के नेता रहे अजीत मैती की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं. आरोप है कि वह शाहजहां के करीबी हैं और कथित रूप से जमीन पर कब्जे और वसूली के मामले में शामिल रहे हैं.
बरमजुर इलाके में बड़ी संख्या में महिलाएं अजीत मैती की गिरफ्तारी की मांग के साथ सड़क पर उतरी थीं. इस बीच टीएमसी ने उन्हें उनकी पद से बर्खास्त कर दिया. वह पार्टी के अंचल अध्यक्ष थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाओं का विरोध देख मैती किसी और के घर में छिप गए. तमाम अपील करने के बाद भी वह उसके घर से नहीं निकले.
ये भी पढ़ें: संदेशखाली के मास्टरमाइंड पर कसा कानूनी शिकंजा, पीड़ित बोले- शाहजहां शेख को फांसी दे दो!
महिलाओं ने चप्पल से की मैती की पिटाई
प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को अजीत मैती के घर में घुसपैठ कर दी थी और उनके साथ हाथापाई भी की थी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि प्रदर्शनकारियों ने फेंसिंग तोड़ दी और अजीत मैती के साथ मारपीट की. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें चप्पल से पीटा था. इससे पहले टीएमसी के एक प्रतिनिधि ने संदेशखाली का दौरा किया और ग्रामीणों से बात की. लगातार दूसरे दिन उन्होंने यह जाना कि पार्टी नेता किस तरह ग्रामीण इलाके में मनमानी कर रहे थे.
टीएमसी नेताओं ने किया संदेशखाली का दौरा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











