
महाशिवरात्रि: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? इस एक गलती से खंडित हो जाएगा व्रत
AajTak
15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस दिन महादेव के भक्त व्रत रखकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए.
15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और महादेव की कृपा पाते हैं. लेकिन शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली वस्तुओं को लेकर भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं. जाने-अनजाने कई बार भक्त शिवलिंग पर ऐसी चीजें चढ़ा देते हैं, जिन्हें चढ़ाना शास्त्रों में वर्जित माना गया है. आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और क्या नहीं.
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
जल और गंगाजल शिवलिंग पर साधारण जल या गंगाजल चढ़ाना सबसे उत्तम माना गया है. महाशिवरात्रि या किसी भी त्योहार पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मानसिक शांति, पापों से मुक्ति और कष्टों का निवारण होता है.
दूध शिवलिंग का दूध से अभिषेक भी बहुत शुभ माना जाता है. इससे स्वास्थ्य में लाभ और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बहुत उत्तम माना गया है. दरअसल, दूध चंद्र तत्व से जुड़ा होता है, जो शिव को अत्यंत प्रिय है.
पंचामृत महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक का विधान भी है. इसमें शिवलिंग का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया जाता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
बेलपत्र बेलपत्र शिवजी को अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि तीन पत्तियों वाला बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से गृह दोष शांत होते हैं और मनोकामना शीघ्र पूरी होती है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











