
महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़! दर्शन के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी? Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ऐसे करें शिव का अभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 या 16 फरवरी कब ? जलाभिषेक के लिए कौन सा दिन सही
ABP News
Mahashivratri in Somnath Mandir: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है. इस बात की जानकारी मंदिर अधिकारियों की ओर से जारी की गई है.
Mahashivratri in Somnath Mandir: फरवरी के इस सप्ताह में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है.
मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि, पिछले महीने के सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बाद से आंगतुकों (Visitors) की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ऐसे करें शिव का अभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर
इस साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्था कर रहे हैं, गुजरात के गिर जिले के कलेक्टर एनवी उपाध्याय ने बीते दिन सोमवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी.













