
महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे HC से राहत, विधानसभा चुनाव में जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में CM देवेंद्र फडणवीस की जीत को चुनौती देने वाली याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रफुल्ल विनोद गुडधे ने याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने प्रक्रियात्मक खामियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे.
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बड़ी राहत दी है. शुक्रवार को हाईकोर्ट की पीठ ने नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से उनके 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी.
कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल विनोद गुडधे ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने प्रक्रियात्मक खामियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की.
2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे को नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ 39,710 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. गुडधे ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से इस चुनाव परिणाम को रद्द करने की मांग की थी, जिसमें दावा किया गया था कि कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया.
अन्य याचिकाएं भी की खारिज
याचिका में प्रक्रियात्मक अनियमितताओं और कथित भ्रष्ट प्रथाओं का हवाला दिया गया था.हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया.
गु़डधे के वकील पवन दहट ने बताया कि याचिका को इसलिए खारिज किया गया, क्योंकि याचिकाकर्ता याचिका दायर करने के वक्त व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं थे. दहट ने कहा, 'हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







