
महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष की ट्रस्ट को नियमों के विरुद्ध मिली जमीन? लोकायुक्त ने शिकायत का लिया संज्ञान
AajTak
लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता किशन चौधरी को जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट श्री महालक्ष्मी जगदंबा को नागपुर में 5 हेक्टेयर भूमि के आवंटन के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लिया है. लोकायुक्त ने राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नागपुर के कलेक्टर को 3 जनवरी, 2025 तक भूमि आवंटन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में राज्य बीजेपी अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकी हैं. कारण, राज्य के लोकायुक्त ने हाल ही में श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान को नागपुर में 5 हेक्टेयर भूमि के आवंटन के खिलाफ दर्ज शिकायत का संज्ञान लिया है. लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता किशन चौधरी को जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट श्री महालक्ष्मी जगदंबा को नागपुर में 5 हेक्टेयर भूमि के आवंटन के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लिया है. लोकायुक्त ने राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नागपुर के कलेक्टर को 3 जनवरी, 2025 तक भूमि आवंटन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.
जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट द्वारा पिछले साल नवंबर में भूमि के 'प्रत्यक्ष आवंटन' के लिए दायर आवेदन के अनुसरण में यह भूमि नर्सिंग कॉलेज, जूनियर कॉलेज, विज्ञान-कला-वाणिज्य कॉलेज और कौशल विकास केंद्रों के निर्माण के लिए आवंटित की गई है. लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विद्यासागर कनाडे के कार्यालय ने 7 नवंबर, 2024 को एक पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता किसान चौधरी को शिकायत का संज्ञान लेने के संबंध में जानकारी दी.
न्यायमूर्ति कनाडे द्वारा रिपोर्ट तलब करने का आदेश 24 अक्टूबर को पारित किया गया था.
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक पेशे से वकील किशन चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार रिपोर्ट के माध्यम से बावनकुले की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट को भूमि के आवंटन के बारे में पता चला, जिसमें कहा गया था कि नागपुर के कोराडी क्षेत्र में भूमि का टुकड़ा राज्य के वित्त और राजस्व विभागों की आपत्तियों के बावजूद ट्रस्ट को सौंप दिया गया था.
शिकायतकर्ता ने समाचार रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि बावनकुले के ट्रस्ट को भूमि का टुकड़ा आवंटित करने का प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अचानक रखा गया, जबकि यह दिन के एजेंडे में नहीं था. शिकायत में कहा गया है, "वित्त विभाग के अनुसार, ट्रस्ट न तो कोई प्रतिष्ठित संस्थान है, न ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसका लंबा अनुभव है, इसलिए यह आवंटन के योग्य नहीं है. विभिन्न सरकारी विभागों और अधिकारियों की नकारात्मक रिपोर्ट के बावजूद कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान को भूमि आवंटित कर दी गई."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







