
महाराष्ट्र:12वीं मंजिल से गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत, खिड़की पर नहीं थी ग्रिल, चिल्लाती रह गई बेबस मां
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में एक दर्दनाक हादसे में 12वीं मंजिल से गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर आई थी, जहां खिड़की के पास रखे शू-रैक पर बैठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई. खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक चार साल की मासूम बच्ची की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. यह हादसा 22 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे का है, जिसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, बच्ची अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के घर आई थी. जब दोनों लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी मां ने बच्ची को कुछ देर के लिए खिड़की के पास रखे शू-रैक पर बैठा दिया और खुद किसी अन्य काम में व्यस्त हो गई. इस दौरान बच्ची थोड़ी हिली और खुली खिड़की से नीचे गिर गई. दुर्भाग्यवश, खिड़की में सुरक्षा ग्रिल नहीं लगी थी, जिससे बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे जा गिरी.
बच्ची की मौके पर हुई मौत
गिरते ही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मृत्यु (Accidental Death) का केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. वहीं, इस दर्दनाक घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बच्ची के गिरने का दृश्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. वीडियो के वायरल होते ही लोगों में गुस्सा और अफसोस दोनों देखने को मिला.
मामले की जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










