
महाराष्ट्र: हिंदी थोपने के खिलाफ एकजुट हुए ठाकरे बंधु, 5 जुलाई को करेंगे बड़ा आंदोलन, BJP ने बताया ड्रामा
AajTak
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद को लेकर शिवसेना उद्धव गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक साथ आ गए हैं, जिसके तहत उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 5 जुलाई को एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे. बीतेजी ने इस आंदोलन को 'नौटंकी' बताया है और सवाल उठाया है कि फरवरी 2022 में जब उद्धव ठाकरे खुद मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हिंदी भाषा को क्यों स्वीकार किया था?
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद में एक नया राजनैतिक अध्याय शुरू होने वाला है. पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने के विरोध में अब शिवसेना उद्धव गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी कि राज़ ठाकरे एक साथ आ गए हैं. मतलब ये हुआ कि मराठी अस्मिता के नाम पर दोनों भाई ठाकरे बंधु राज़ और उद्धव अबे के मंच से सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे, लेकिन बीजेपी इसे नाटक बता रही है.
बाला साहेब का उत्तराधिकारी बनने की लड़ाई में एक समय दो अलग रास्तों को चुनने वाले ठाकरे बंधु अब एक साथ मंच पर आने को तैयार है और इसकी वजह है मराठी भाषा की अस्मिता को बचाने की दलील. निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है.
पहले भाषा विवाद पर शिवसेना उद्धव गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस 6 और 7 जुलाई को अलग अलग रैली निकालने वाले थे, लेकिन इस विरोध को और भी ज्यादा धारदार बनाने के लिए. उद्धव और राज़ ठाकरे दोनों 5 जुलाई को एक साथ मंच पर दिखेंगे.
शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा, 'ये भाषा का विषय भी है और भी कुछ है तो इस बारे में राज़ ठाकरे ने 6 जुलाई को एक आंदोलन की घोषणा की थी और उद्धव ठाकरे ने घोषणा 7 जुलाई को आंदोलन की घोषणा की थी. दो अलग-अलग मोर्चे निकल रहे थे. एक ही विषय पर तो एमएनएस चीफ राज़ ठाकरे ने कल मुझे फ़ोन पर बताया भैया ये ठीक नहीं लगता है. विषय एक है हमारा और मराठी मनुष्य के दो दो बड़े मोर्चे निकलेंगे तो उससे मैसेज ठीक नहीं जाएगा. हमको एक साथ मोर्चा निकालना है. और सबको इसमें शामिल करना है तो मैंने इस बारे में मान लेने उद्धव से बात की. उद्धव ने भी हां कहा कि ये बात सही है. अलग-अलग मोर्चे निकालना सही नहीं होगा. अभी हम दोनों पांच तारीख़ को मोर्चा निकालेंगे'.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाषा विवाद... हिंदी विरोध में साथ आए उद्धव-राज, ठाकरे ब्रदर्स को क्यों दिख रहा सियासी मौका
एमएनएस का कहना है कि ये रैली सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन मात्र नहीं बल्कि मराठी अस्मिता की एक नई चिंगारी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







