
महाराष्ट्र से गुजरात गई सेमी कंडक्टर फैक्ट्री, ठाकरे ने शिंदे-फडणवीस को घेरा
AajTak
भारतीय कंपनी वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन के सेमी कंडक्टर प्लांट को महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट किए जाने के ऐलान पर महाराष्ट्र में राजनीति गर्म हो गई है. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने जैसे ही ऐलान किया कि हम सेमी कंडक्टर प्लांट गुजरात में लगाने जा रहे हैं, वैसे ही विपक्षी दलों ने एकनाथ शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
वेदांता समूह और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज फॉक्सकॉन ने सेमी कंडक्टर और डिस्प्ले एफएबी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र की जगह गुजरात में लगाए जाने की घोषणा पर सियासत गरमा गई है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष एकजुट होकर एकनाथ शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया है तो पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.
शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर इस सेमी कंडक्टर प्लांट को महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट किया गया है. यह सेमी कंडक्टर प्लांट 1.54 लाख करोड़ रुपए की लागत का है, जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. ऐसे में प्लांट को महाराष्ट्र के बजाय गुजरात में लगाए जाने से विपक्ष ने शिंदे सरकार को घेर रही है.
आदित्य ठाकरे ने उठाए शिंदे पर सवाल
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाते हुए शिंदे सरकार से पूछा कि किन कारणों से यह प्रस्तावित कारखाना महाराष्ट्र में नहीं लग सका. उन्होंने कहा कि उनके पिता उद्धव ठाकरे जब राज्य के मुख्यमंत्री तो यह प्रोजेक्ट राज्य में शुरू होने वाला था. आदित्य ने कहा कि वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल से उनकी दावोस में इस पर चर्चा हुई थी. वे हमारी सरकार के प्रस्ताव से संतुष्ट थे. वेदांता और फॉक्सकॉन के साथ हमारी सरकार ने करीब 100 से भी ज्यादा बैठकें की थीं, जिस पर डील फाइनल हो गई थी. इसके बावजूद शिंदे सरकार प्लांट को महाराष्ट्र में बचाए रखने में सफल नहीं हो सकी है.
आदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के मंत्री और विधायक पिस्तौल चलाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. अगर सरकार इस इंडस्ट्री को महाराष्ट्र में लाने के लिए वेदांता और फॉक्सकॉन कंपनी के संपर्क में रहती तो आज यह प्लांट महाराष्ट्र में बन रहा होता. आदित्य ठाकरे ने कहा कि वेदांता और फॉक्सकॉन के इस प्लांट से ना केवल महाराष्ट्र के लोगों को रोजगार मिलता बल्कि देश में भी महाराष्ट्र का नाम आगे होता. महाराष्ट्र में लगाने के लिए डील लगभग फाइनल हो गई थी, लेकिन नई सरकार के आते ही अचानक क्या बदल गया, यह सभी को अचंभित कर रहा है.
अजित पवार ने शिंदे-फडणवीस को घेरा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











