
महाराष्ट्र: शिवसेना के बागी MLA गोवा एयरपोर्ट पहुंचे, मुंबई के लिए जल्द होंगे रवाना, 4 जुलाई को होगा फ्लोर टेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद शिवसेना अपने बागी विधायकों के निलंबन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सीएम एकनाथ शिंदे और उन 15 अन्य विधायकों के सदन से निलंबन की मांग की थी. हालांकि कोर्ट ने तुंरत सुनवाई से इनकार कर दिया था.
एकनाथ शिंदे के 30 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने के दो दिन बाद शिवसेना के बागी विधायकों ने मुंबई लौटने का फैसला कर लिया. गोवा में चार दिन तक डेरा डलाने के बाद सभी शनिवार को गोवा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. जल्द ही वे मुंबई पहुंच जाएंगे. सभी विधायकों को दो बसों से एयरपोर्ट पहुंचाया गया.
एकनाथ शिंदे शुक्रवार देर रात गोवा के ताज होटल पहुंचे था, जहां शिवसेना के बागी गुट के सभी विधायक मौजूद हैं. वे सभी विधायकों के साथ मुंबई लौट रहे हैं. मालूम हो कि आज शाम ही बीजेपी विधायकों के साथ शिंदे गुट के विधायकों की कोऑर्डिनेशन बैठक है.
कल से शुरू होगा महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 3 और 4 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. वहीं चार जुलाई को एकनाथ शिंदे को बहुमत साबित करना होगा. वहीं 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा और शिंदे सरकार 4 जुलाई को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी.
शिवसेना में सभी पदों से हटाने पर शिंदे गुट का विरोध
वहीं उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर शिवसेना में सभी पदों से हटा दिया है. बागी गुट के नेता दीपक केसरकर ने कहा है कि हम उद्धव ठाकरे के इस फैसले को चुनौती देंगे. शिवसेना ने शिंदे साहब को पद से हटा दिया है, लेकिन जिस तरीके का नोटिस दिया गया है वो आपत्तिजनक है. उसका जवाब हम भेजेंगे. अगर जवाब के बाद उन्होंने आवश्यक कार्यवाही नहीं की तो हम कानूनी सलाह लेंगे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








