
महाराष्ट्र: शादी में उधार पैसे के लिए दोस्त न करे हंगामा इसलिए कर दी हत्या
AajTak
बीड जिले में एक व्यक्ति ने शादी से एक दिन पहले अपने दोस्त की हत्या कर दी. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे डर था कि कहीं उसका दोस्त उधार के पैसे के लिए शादी में आकर हंगामा न कर दे.
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी की पूर्व संध्या पर अपने दोस्त की हत्या कर दी. क्योंकि उसे डर था कि 1.5 लाख रुपये के बकाया कर्ज को लेकर वह शादी समारोह में हंगामा करेगा. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़ित चांद उर्फ गुड्डू तांबोली सोमवार सुबह शिरूर कासार तहसील के खोकरमोह गांव के बाहरी इलाके में मृत पाया गया. उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी. जांच में पता चला कि चांद ने अपने दोस्त अतीक तांबोली को 1.5 लाख रुपये उधार दिए थे और वह लगातार पैसे वापस मांग रहा था.
यह भी पढ़ें: दोस्तों ने जूते की हील से रगड़ा 5वीं के छात्र का चेहरा, चली गई आंखों की रोशनी
पैसे नहीं देने पर दोस्त ने शादी में आकर हंगामे की दी थी धमकी
स्थानीय क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि चांद ने सोमवार को अतीक की शादी की जगह पर आकर पैसे नहीं वापस करने पर हंगामे की धमकी दी थी. इस धमकी से परेशान होकर और अपनी शादी के दिन सामाजिक अपमान के डर से अतीक ने अपने दोस्त को खत्म करने का फैसला किया.
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को उसने अपने दोस्त को एक सुनसान जगह पर बुलाया और पत्थर से उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. सोमवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. अधिकारी ने बताया कि टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात बीड शहर से अतीक को गिरफ्तार कर लिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












