
महाराष्ट्र: शराब पीकर बच्चों के सामने स्कूल में नाचा टीचर, वीडियो वायरल
AajTak
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के माहुर तहसील में जिला परिषद स्कूल के शिक्षक अनंत वर्मा का शराब के नशे में स्कूल में नाचते और अश्लील भाषा बोलते वीडियो वायरल हुआ. छात्रों और ग्रामीणों ने विरोध जताया. शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत जांच की और शिक्षक को निलंबित कर दिया. स्कूल में नए शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के माहुर तहसील के शेखापुर गांव स्थित जिला परिषद स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. स्कूल के शिक्षक अनंत वर्मा का शराब के नशे में स्कूल में नाचते और छात्रों के सामने बदसलूकी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह वीडियो छात्रों के माता-पिता ने बनाया था, जिन्हें बच्चों ने लगातार हो रही शिकायतों के बाद स्कूल बुलाया था.
स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षक अनंत वर्मा रोजाना शराब पीकर स्कूल आता था और कक्षा में पढ़ाने के बजाय छात्रों के साथ गलत भाषा में बात करता था. कई दिनों से बच्चे इस व्यवहार से परेशान थे और आखिरकार उन्होंने अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी. जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो शिक्षक नशे में धुत था और उनके सामने नाचते-नाचते गिर पड़ा. यह पूरा दृश्य वीडियो में कैद हो गया.
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर
गांव में इस घटना को लेकर गुस्से की लहर फैल गई. लोगों का कहना था कि जब शिक्षक ही नशे में बच्चों के सामने ऐसी हरकत करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी को कैसी शिक्षा मिलेगी? अभिभावकों ने जिला परिषद शिक्षा विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की.
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद शिक्षण प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की. जांच में शिक्षक का व्यवहार साबित होने पर शिक्षा विभाग ने अनंत वर्मा को निलंबित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि आगे की विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










