
महाराष्ट्र: शराब तस्कर ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा में शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान आरोपी संजय शिवंकर ने पुलिसकर्मियों की बाइक को लात मारकर गिरा दिया. इस हादसे में एक कांस्टेबल भगवत गिरी की मौत हो गई. वहीं, दूसरा घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रविवार को एक शराब तस्कर को पकड़ने की कोशिश के दौरान हुए हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दर्दनाक घटना जिले के चिखली तहसील के अंतर्गत आने वाले शेलगांव अतोल गांव के पास हुई. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा जिले के अंडेरा पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल भगवान गिरी और राम आंधले रविवार को गश्त पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि संजय शिवंकर नाम का एक शराब तस्कर अवैध शराब की खेप लेकर शेलगांव अतोल की ओर आ रहा है. इस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक से उसका पीछा किया.
यह भी पढ़ें: शराब तस्करों का अजब जुगाड़! सेंट्रो कार की बैक लाइट में फिट कर दीं 4 बोतलें
जैसे ही पुलिस ने संजय शिवंकर को अपनी बाइक पर आते देखा, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्कर ने भागने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, तो उसने अपनी बाइक से कांस्टेबल भगवान गिरी और राम आंधले की बाइक को लात मार दी. अचानक हुए इस हमले से भगवान गिरी बाइक का संतुलन खो बैठे और उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई. इस भीषण टक्कर में भगवान गिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल राम आंधले गंभीर रूप से घायल हो गए.
आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मुकदमा दर्ज
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी संजय शिवंकर को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की हत्या की धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, कांस्टेबल भगवान गिरी की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरा दुख पहुंचा है. घायल कांस्टेबल राम आंधले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










