
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महायुति का बड़ा दांव, क्या शिवराज चौहान के ब्लूप्रिंट की कॉपी है राज्य का बजट?
AajTak
महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें सीधे-सीधे महिला, युवा और किसानों को लुभाने की कोशिश की गई है. एक तरह से कहा जाए तो महाराष्ट्र की महायुति सरकार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिवराज सिंह चौहान के उस फॉर्मूले को अपना रही है, जो उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम रहते हुए विधानसभा चुनावों में लागू किया था.
लोकसभा चुनाव में हुए बड़े नुकसान के बाद महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी रणनीति में सुधार करना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सफल रणनीति के अनुरूप ही महाराष्ट्र की सरकार प्रमुख मतदाताओं को लुभाने के लिए लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है. महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित बजट पेश किया, जिसका उद्देश्य मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीजेपी की जीत तय करने के फॉर्मूले को दोहराना है.
दरअसल, महायुती सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें सीधे-सीधे महिला, युवा और किसानों को लुभाने की कोशिश की गई है. एक तरह से कहा जाए तो महाराष्ट्र की महायुति सरकार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिवराज सिंह चौहान के उस फॉर्मूले को अपना रही है, जो उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम रहते हुए विधानसभा चुनावों में लागू किया था. शिवराज सिंह चौहान की चुनाव पूर्ण रणनीति ने बीजेपी को हारा हुआ चुनाव भी जिता दिया था. अब इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में भी अपनाया जा रहा है.
बजट में की गईं प्रमुख घोषणाएं:
लाडली बहना से प्रेरित योजना- मध्य प्रदेश में मार्च 2023 में शुरू की गई ‘लाडली बहना’ योजना से प्रेरित होकर महाराष्ट्र सरकार ने भी ऐसी ही पहल की है. इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे. इस योजना के लिए बजट में 46,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
किसानों को भी लुभाने की कोशिश- बजट में घोषणा की गई कि सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पंपों के बिजली बिल माफ किए जाएंगे. सोयाबीन और कपास उगाने वाले किसानों को, जिन्हें अपनी उपज के लिए अपेक्षित मूल्य नहीं मिला, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. सरकार दो हेक्टेयर तक प्रति हेक्टेयर 5,000 रुपये प्रदान करेगी.
लोकसभा चुनावों के दौरान, किसान महायुति गठबंधन से कई मुद्दों पर नाराज़ दिखे, जिनमें प्याज पर निर्यात प्रतिबंध हटाने में देरी भी शामिल थी, जिससे उनकी आय पर काफी असर पड़ा. सरकार ने अब प्याज किसानों की मदद के लिए विशेष उपायों की घोषणा की है, जो निर्यात प्रतिबंध से विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा, कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए बजट में 108 रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देना और शुरू करना शामिल है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







