
महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव: चिंचवाड़ में रिकॉर्ड 50.47% और कसबा में 50.06 % वोटिंग, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
AajTak
पुणे जिले की कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीट बीजेपी के कब्जे में थीं. बीजेपी विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हुए हैं. पुणे शहर की कसबा सीट पर भाजपा के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला है. कांग्रेस को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का समर्थन प्राप्त है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में चिंचवाड़ और कसबा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में रविवार को मतदान हो गया है. चिंचवाड़ में 50.47 प्रतिशत और कसबा पेठ में 50.06 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान हुआ और उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई. अब मतगणना दो मार्च को होगी. बीजेपी और महा विकास अघाड़ी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त देखे जा रहे हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कसबा सीट पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतदाताओं को लुभाने के लिए धन बल का उपयोग करने का आरोप लगाया. जबकि बीजेपी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है. पार्टी ने कहा- चूंकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) हार की ओर देख रही है, इसलिए वह झूठे आरोप लगा रही है. एक जिला चुनाव अधिकारी ने कहा- चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र में 50.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कसबा में 50.06 प्रतिशत वोटिंग हुई.
बीजेपी विधायकों के निधन से खाली हुई थीं दोनों सीटें
कसबा पेठ और चिंचवाड़ निर्वाचन सीट पर बीजेपी का कब्जा था. बीजेपी विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हुए हैं. पुणे शहर की कसबा सीट पर भाजपा के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला है. कांग्रेस को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का समर्थन प्राप्त है.
इसके अलावा, पुणे शहर के पास औद्योगिक शहर चिंचवाड़ में भाजपा के अश्विनी जगताप और राकांपा के नाना काटे के बीच मुकाबला है. यहां शिवसेना (यूबीटी) के बागी राहुल कलाटे भी मैदान में हैं, जिससे यह त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन उपचुनावों के परिणाम राज्य में आगामी चुनावों के लिए टोन सेट करेगा, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम और अन्य निकाय शामिल हैं.
कांग्रेस बोली- 10 हजार वोटों से चुनाव जीतेंगे

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










