
महाराष्ट्र: लाउडस्पीकर संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करेगी मुंबई पुलिस, ये है एक्शन प्लान
AajTak
महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई पुलिस अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है. जोर देकर कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करवाया जाएगा.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद बढ़ता जा रहा है. MNS प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी के बाद से तो राज्य में तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है. अब इस बीच मुंबई पुलिस ने लाउडस्पीकर विवाद से निपटने के लिए अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. इस प्लान के तहत अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
आईपीसी की धारा 144,149 और 151 के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. बताया गया है कि कुछ लोगों को पुलिस द्वारा नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है. पुलिस द्वारा ये भी जानकारी दी गई है कि मुंबई में ज्यादातर मस्जिदें नियमों को ध्यान में रखते हुए बनी हैं, लेकिन जो भी मस्जिदें अवैध तरीके से बनाई गई हैं, वहां लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं दी जाएगी.
स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दोनों मंदिर और मस्जिद में लाउडस्पीकर को लेकर जो भी नियम पहले से बने हुए हैं, उनका सख्ती से पालन होना चाहिए. कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी सख्ती से पालन होना होगा जहां पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी.
अब इतना सबकुछ तब होता दिख रहा है जब राज ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दे दी गई है कि तीन मई से पहले तक हर मस्जिद से लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं. उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों में तीन मई तक लाउडस्पीकर नहीं उतरवाए गए तो सरकार अंजाम भुगतने को तैयार रहे. राज ने कहा है कि अगर एक दिन में लाउडस्पीकर से 5 बार अजान होगी तो हम दिन में 5 बार लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा पढ़ेंगे.
राज ठाकरे के इस बयान पर राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि हमारी पुलिस राज्य की कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है और अगर किसी आदमी या संगठन से नफरत का माहौल राज्य में बनता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









