
महाराष्ट्र: यौन शोषण के बाद लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में 8 अरेस्ट
AajTak
17 साल की नाबालिग लड़की ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का यौन शोषण हुआ था और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी.
कल्याण पुलिस ने नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी में कॉलेज के आठ छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक छात्रा भी शामिल है. दरअसल, सात दिन पहले 17 साल की लड़की ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का यौन शोषण हुआ था और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी.
मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि इस घिनौनी घटना में कल्याण के बड़े- बड़े बिल्डर और कुछ अमीर लोग भी शामिल हैं. परिवार का कहना है कि उन पर इस केस को बंद करने के लिए दबाव और धमकाया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी.परिजनों ने कहा कि इस केस में शामिल बड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच हुआ है. लोग कल्याण की निर्भया के लिए न्याय के लिए सड़क पर उतर आए हैं. आरोप है कि मृतक छात्रा को पिछले डेढ़ साल से सात युवक और एक युवती परेशान कर रहे थे. इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने उसका यौन शोषण भी किया.
पुलिस का कहना है कि पांच दिन पहले सात युवकों को मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जबकि सभी आठों आरोपियों को मंगलवार को कल्याण जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







