
महाराष्ट्र: युवा सरपंच को किडनैप के बाद हत्या कर शव को फेंका, दो गिरफ्तार, अन्यों की तलाश
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के युवा सरपंच संतोष देशमुख का दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है. पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के युवा सरपंच संतोष देशमुख की सोमवार को दिनदहाड़े किडनैप कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जयराम चाटे और महेश केदार को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
यह घटना 9 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे की है, जब संतोष देशमुख अपने चचेरे भाई शिवराज देशमुख के साथ टाटा इंडिगो कार में मसाजोग गांव जा रहे थे. रास्ते में एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी कार को रोका. गाड़ी से छह लोग उतरे और सरपंच संतोष देशमुख को जबरन गाड़ी से खींचकर अपहरण कर लिया. इसके बाद उनका शव केज तालुका के दहितना फाटा पर बरामद हुआ. संतोष के शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले थे.
युवा सरपंच की बेरहमी से हत्या
पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण 6 दिसंबर को हुई एक विवादित घटना हो सकती है, जिसमें सरपंच ने अवदा पवन ऊर्जा परियोजना के विवाद को सुलझाने में हस्तक्षेप किया था. इसी विवाद के चलते आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया.
बीड के सांसद बजरंग सोनवणे ने घटना पर शोक जताया और पुलिस अधीक्षक पर फोन न उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो हत्या रोकी जा सकती थी.
पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











