
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी, CM उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री आवास छोड़ कर मातोश्री पहुंचे
AajTak
महाराष्ट्र में पैदा हुए राजनीति संकट के बीच अब राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर की भूमिका अहम होती जा रही है. महा विकास आघाड़ी (MVA) के तीनों मुख्य धड़ों में विश्वास का संकट कहें या राजनीतिक पैंतरेबाजी, दो सालों में स्थायी स्पीकर का चुनाव नहीं हो सका. वहीं सियासी गलियारों में शिवसेना पर किसका कब्जा होगा, इसको लेकर भी चर्चा होने लगी है.
महाराष्ट्र की राजनीति में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा बुधवार को भी जारी रहा. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास पर बैठकों का दौर चलता रहा. इसके बाद उन्होंने फेसबुक लाइव होकर राज्य की जनता को संबोधित किया. इस दौरान इमोशनल कार्ड खेलते हुए उन्होंने शिवसेना का अगर कोई भी विधायक मुझसे कह दे तो मैं मुख्यमंत्री क्या पार्टी अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दूंगा लेकिन कोई मेरे था धोखा न करे. अगर कोई शिवसैनिक सीएम बनता है तो मुझे खुशी होगी.
हालांकि देर रात उन्होंने सीएम आवास छोड़ दिया. वह अपनी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ सामान लेकर मातोश्री चले गए. वहीं मातोश्री के बाहर खड़े सर्मथकों ने उनके लिए नारे लगाए. वहीं आदित्य ठाकरे ने विक्ट्री साइन दिखाकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाया.
शिवसेना ने नहीं छोड़ा हिंदुत्व: उद्धव ठाकरे
सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि शिवसेना ने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है. हिंदुत्व हमारी सांस में है. अभी यह बताने का समय नहीं है कि किसने हिंदुत्व के लिए क्या किया? मैं बालासाहेब हिंदुत्व को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा हूं.
उन्होंने कहा कि जो नाराज विधायक हैं, वे मेरे पाए आएं और बात करें. मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं. यह मेरा नाटक नहीं है. मैं आपके साथ आने तैयार हूं. संख्या किसके पास कितनी है, मुझे इससे मतलब नहीं है. जिसके पास संख्या होती है, वही जीतता है. मैंने जिन्हें अपना मानता हूं, वे गुवाहाटी गए हैं, वे आकर मुझसे बात करें.
सीएम ने कहा कि अगर कोई शिवसैनिक सीएम बनता है तो मुझे खुशी होगी लेकिन अगर किसी को कोई समस्या है तो वह मुझे सीधे बात करे लेकिन मेरे साथ कोई गद्दारी न करे. मैं इस्तीफा देने तैयार हूं लेकिन मेरी कोई मजबूरी नहीं है, मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









